वो बेवफा है हमेशा ही दिल दुखाता है
मगर हमें तो वही एक शख्स भाता है
न खुशगुमान हो उस पर तू ऐ दिलो-सादा
सभी को देख कर वो शोख मुस्कुराता है
तेरे करम की यही यादगार बाकी है
ये एक दाग जो इस दिल में जगमगाता है
अजीब चीज है ये वक्त जिसको कहते है
कि आने पाता नहीं और बीत जाता है.
(शहरयार)
No comments:
Post a Comment