आज तुमसे बिछड रहा हूँ
आज कहता हूँ फिर मिलूँगा तुमसे
तुम मेरा इंतज़ार करती रहो
आज का एतबार करती रहो
लोग कहते है वक्त चलता है
और इंसान भी बदलता है
काश रुक जाए वक्त आज की रात
और
बदले न कोई आज के बाद
वक्त बदले ये दिल न बदलेगा
तुमसे रिश्ता कभी न टूटेगा
तुम ही खुशबू हो मेरी सांसो की
तुम ही मंजिल हो मेरे सपनो की
लोग बोते है प्यार के सपने
और सपने बिखर भी जाते है
एक एहसास ही तो है ये वफ़ा
और अहसास मर भी जाते है.
(सुदर्शन फाखिर)
No comments:
Post a Comment